नया सवेरा अभियान के तहत ग्राम हरदी में दबिश, 2,400 रुपये की अवैध शराब जब्त
थानेश्वर बंजारे
गरियाबंद/छुरा-: जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत छुरा पुलिस ने ग्राम हरदी में कार्रवाई करते हुए 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 2,400 रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने की मुहिम का हिस्सा बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना छुरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और उसके सेवन से होने वाले पारिवारिक विवादों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरिमा दादर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान दयालाल सिन्हा (58), पिता गजानंद सिन्हा, निवासी ग्राम हरदी, थाना छुरा, जिला गरियाबंद के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारण होने वाले घरेलू विवाद, मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




