वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बोरसी में पैदल मार्च के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

SHARE:

थानेश्वर बंजारे 

 

फिंगेश्वर-: कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ग्राम बोरसी में विरोध प्रदर्शन कर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

 

वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वोट चोरी से जुड़े आरोपों और आशंकाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पारदर्शी कार्रवाई के माध्यम से जनता का विश्वास कायम रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में संगठन जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। यह आंदोलन केवल किसी व्यक्ति विशेष के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा, संविधान की भावना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ा है।

 

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

 

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, वरिष्ठ नेता डी.के. ठाकुर, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, तेजेश यदु, जगन्नाथ साहू, रेवा ओगरे, सुंदर साहू, डोमन तारक, दयानंद साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, हिमेश्वरी साहू, जानकी निर्मलकर, छन्नू साहू, शिवकुमार साहू, वासु साहू, कुलेश्वर धनकर, राहुल साहू, हिमांशु साहू, धनेन्द्र यादव, वासिम खान, डेविड, महेश्वर भगत, कुंदन, योगेश, अश्वनी, नेतराम सिन्हा, बरसन पटेल, चिमन बघेल, नितेश भारतीय, मनोज निर्मलकर, टिंकू रात्रे, रोशन ओगरे, दीपक डहरिया, भीम पुर्रे, इंदल निर्मलकर, सोमनाथ यादव, खोमेश्वर सिन्हा, रोहित साहू, खेमराज सिन्हा, ईश्वरी साहू, भोला कोसरे, भागवत अंगारे, जावेद कोसरे, चंद्रकांत ओगरे, युगल पुर्रे और वासुदेव यादव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment