गरियाबंद /पाण्डुका -:थाना पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम मोहतरा स्थित डेम में 22 अगस्त को मिली महिला की सड़ी-गली लाश की शिनाख्त हो गई है। प्रारंभिक तौर पर अज्ञात महिला बताई जा रही मृतका की पहचान ग्राम खरखरा निवासी शांति बाई, पति स्व. घुरवा कमार, उम्र लगभग 40-45 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मृत महिला की पहचान एवं शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पतासाजी की गई। इसी दौरान ग्राम खरखरा निवासी अहमद कमार, पिता सुकुल राम कमार, उम्र 40 वर्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतका को अपनी चाची बताते हुए उसकी पहचान शांति बाई के रूप में की।
बताया गया कि शांति बाई 15 अगस्त 2026 से घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच 22 अगस्त को मोहतरा डेम में महिला की मृत अवस्था में लाश मिलने की सूचना सामने आई।
शव कई दिनों पुराना होने के कारण काफी सड़-गल गया था। सूचना मिलने पर पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई एवं आवश्यक जांच की जा रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




