नया सवेरा अभियान के तहत नशे के खिलाफ सख्ती जारी
गरियाबंद-:जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “नया सवेरा” के तहत राजिम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना राजिम पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग को सक्रिय किया गया था। 21 अप्रैल को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी मसाला शराब लेकर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान थनेश कुमार तारक (19 वर्ष), निवासी कुरूसकेरा, थाना राजिम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




