पक्षी घर स्थापना कार्यक्रम के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

गोबरा नवापार-:पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय परिसर में “पक्षी घर (Bird House) स्थापना एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्राचार्य महोदया श्रीमती मधुरानी शुक्ला रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वनस्पति शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री पुष्पलता कँवर के द्वारा स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ,जिसके पश्चात प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते शहरीकरण के कारण पक्षियों के प्राकृतिक आवास कम होते जा रहे हैं, ऐसे में पक्षी घरों की स्थापना एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पक्षी घर स्थापित किए गए तथा पक्षियों के लिए जल पात्र एवं दाना भी रखा गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को पक्षी संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एनएसएस एवं इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर परिसर को अधिक हरित एवं पक्षी-अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment