गरियाबंद/रायपुर-: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी की है।
जारी जानकारी के अनुसार, कुल पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।
लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। साथ ही भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




