गरियाबंद/राजिम-:जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर बड़ा शिकंजा कसा है। कलेक्टर भगवान दास उइके के निर्देश एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने राजिम क्षेत्र में दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों को जब्त किया।
खनिज विभाग की सहायक अधिकारी अर्चना ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 3 चैन माउंटेन और 1 रेत से भरी हाईवा को पकड़ा गया। टीम ने बरौंडा क्षेत्र से 2 चैन माउंटेन तथा चौबेबांधा से 1 चैन माउंटेन जब्त किया। जब्त किए गए तीनों चैन माउंटेन को पांडुका थाना में खड़ा कराया गया है, जबकि रेत से भरी हाईवा को राजिम थाना में जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार गरियाबंद जिले से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर उसे रायपुर, धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों में खपाया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अवैध उत्खनन और परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




