नवापारा में भाजपा स्थापना दिवस पर गूंजे जयघोष, पटाखों और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न-अयाज रजा 

SHARE:

नवापारा/राजिम -:भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नवापारा नगर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया।

 

शाम करीब 4:00 बजे राजीव पॉल इंदिरा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और “भाजपा जिंदाबाद” तथा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने देश और प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत का दावा किया।

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजहर रजा, इमरान इम्मू, सोलंकी, राजू साहू, नत्थू साहू, प्रतीक साहनी, संतु कंसारी, संतोष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई