“एक नाम–एक आवाज के नारे के साथ रायपुर में सतनामी समाज का फैसला: उमेश बर्मन बने युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष”

SHARE:

थनेश्वर बंजारे

रायपुर -:सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव ग्राम सेजबहार-डोमा, रायपुर में बैलेट पेपर के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।

इस चुनाव में कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें भुवनेश्वर चतुर्वेदी, शंभू सतनामी, उमेश बर्मन, सीताराम खरे और जोहान पाटले शामिल रहे। सभी प्रत्याशियों ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और मतदान को सफल बनाने में सहयोग किया।

मतगणना के बाद उमेश बर्मन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 88 वोटों के भारी अंतर से हराकर रायपुर जिला अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनकी इस जीत को समाज के युवाओं का व्यापक समर्थन और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

इस पूरे चुनाव में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे की भूमिका बेहद अहम और सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और सक्रिय भागीदारी के कारण चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकी।

उन्होंने “एक नाम, एक आवाज – एक समाज” के मूल मंत्र को साकार करते हुए समाज को एकजुट करने का सशक्त संदेश दिया।

चुनाव के दौरान कोर कमेटी, चुनाव अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, एकता और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश बर्मन ने अपने संबोधन में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, युवाओं को संगठित करने और “एक नाम–एक आवाज” के संकल्प को तेजी से पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे के मार्गदर्शन में समाजहित में कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने उमेश बर्मन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई