फिंगेश्वर में भाईचारे और आस्था की मिसाल बनी ईद, हजारों लोगों ने अदा की नमाज — अमन, शांति और तरक्की की मांगी गई दुआएं

SHARE:

फिंगेश्वर। सुन्नी मुस्लिम जमात फिंगेश्वर में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के अद्भुत संगम के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर सुबह से ही क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां सभी ने एक साथ नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी।

 

नमाज की अगुवाई मौलाना नसीम उल हक ने की। उन्होंने अपने खुतबे में ईद के महत्व को बताते हुए कहा कि यह त्योहार त्याग, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।

 

उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर अध्यक्ष शब्बीर खान, उपाध्यक्ष अजीज खान और सचिव सत्तार रब्बानी सहित जमात के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाम फारूक खान, मास्टर मंजूर रहमान, साबिर रब्बानी, ताहिर, मोहम्मद शहबाज खान, शेख इमरान, सफदर हुसैन, अयान अमीन, अनवर, मुख्तार, रेहान, डॉ. शकील, शेख सलीम वारसी, शेख इस्माइल, शेख हसन, शेख हुसैन, हंजला, शाकिर अली, जाकिर अली, शेख इब्राहिम, नियाज अहमद, एजाज अहमद, आसिफ नियाज, इसाक खान, मुख्तार राजा खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

 

ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जहां वे नए कपड़ों में ईदी और मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए।

पूरे फिंगेश्वर क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसने एक बार फिर समाज में एकता और भाईचारे की मजबूत मिसाल पेश की।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई