राजिम /नयापारा -:1 मार्च को चंदूलाल साहू के जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में उत्साह का माहौल रहा। महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में खाद्य आपूर्ति निगम के प्रदेश अध्यक्ष चंदूलाल साहू को जन्मदिन की बधाई देने भाजपा नीति मंच के जिला अध्यक्ष अयाज रजा उनके निवास पहुंचे।
इस अवसर पर अयाज रजा ने श्री साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और निरंतर जनसेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि चंदूलाल साहू का राजनीतिक जीवन जनहित और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य आज भी लोगों को याद हैं।
जन्मदिन के इस विशेष मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री किशोर देवांगन सहित अयाज रजा के समर्थक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता को शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने पूर्व सांसद से उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि चंदूलाल साहू का मार्गदर्शन आगे भी संगठन और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




