खोपलीपठ धाम में साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विधायक रोहित साहू ने दी सौगात

SHARE:

छुरा :- क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम पंचायत अमलोर स्थित खोपलीपठ धाम में साहू समाज की दशकों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। साहू समाज परिक्षेत्र सोरिद के लिए भव्य सामुदायिक भवन निर्माण हेतु क्षेत्रीय विधायक श्री रोहित साहू ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। ​कार्यक्रम की शुरुआत खोपलीपठ धाम में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। विधायक रोहित साहू का समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित स्थान की आवश्यकता होती है, जिसे यह भवन पूरा करेगा।​विधायक ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की एकता का प्रतीक बनेगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की अन्य मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस पावन धरा पर समाज के भवन का आधारशिला रखने का अवसर मिला। साहू समाज हमेशा से ही कर्मठ और सेवाभावी रहा है। यह भवन आने वाले समय में हमारी युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन और सामाजिक चर्चाओं का केंद्र बनेगा। सरकार का लक्ष्य हर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है, और यह निर्माण उसी कड़ी का एक हिस्सा है। साहू समाज परिक्षेत्र सोरिद के अध्यक्ष रूपसिंह साहू ने कहा कि हम विधायक जी के अत्यंत आभारी हैं जिन्होंने हमारी मांग को प्राथमिकता दी। लंबे समय से परिक्षेत्र सोरिद के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित भवन की कमी महसूस की जा रही थी। अब हमारे पास अपना स्वयं का भवन होगा, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुगमता आएगी। जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत अमलोर और खोपलीपठ धाम के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। विधायक जी के प्रयासों से समाज को भवन मिल रहा है और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी तरह विकास के कार्य अनवरत चलते रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति लेखराज धुर्वा, जनपद सभापति उत्तरा अशोक पटेल, भेषमति रूपसिंह साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़मा हेमंत सिन्हा, पालेंद्र साहू,राजू साहू, बहुर दीवान, राधेश्याम दिवान, पुसऊ राम ध्रुव, चम्पेश्वर ध्रुव, रोहित कुमार साहू, पार्वती साहू, जयदीप साहू, भानबाई साहू सहित ग्रामवासी तथा साहू समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई