पेड़ पर तोता पकड़ना पड़ा भारी: 23 वर्षीय युवक की गिरकर दर्दनाक मौत

SHARE:

गरियाबंद /मैनपुर-:मैनपुर विकासखंड मुख्यालय के राजपड़ाव क्षेत्र अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम भूतबेड़ा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तोता पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लिकेश कुमार नेताम (23 वर्ष), पिता कैलाश नेताम, निवासी भूतबेड़ा के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। युवक पेड़ पर चढ़कर तोता निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा।

गिरने के कारण उसके सिर और कान से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों पर चढ़ने जैसी जोखिम भरी गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को दर्शाता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई