राजिम कुंभ कल्प 2026 की अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरना, पार्षद तुषार कदम के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का विरोध

SHARE:

राजिम-:09 फरवरी 2026।राजिम कुंभ कल्प 2026 में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के विरोध में आज पार्षद तुषार कदम के नेतृत्व में 8 से 10 वार्डों के प्रतिनिधि एवं समर्थक धरने पर बैठ गए।

यह धरना प्रदर्शन राजीव लोचन मंदिर के सामने स्थित पुराने मंच पर आयोजित किया गया।

धरना सुबह से ही शुरू हो गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने मेला प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं।

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सफाई व्यवस्था और स्थानीय व्यापारियों के लिए समुचित स्थान की कमी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

पार्षद तुषार कदम ने आरोप लगाया कि मेला आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से राजिम की जनता इस आयोजन की मेजबानी करती आ रही है, लेकिन इस बार निर्णय प्रक्रिया से उन्हें दूर रखा गया।

धरना स्थल पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया और स्थानीय प्रतिनिधियों को समुचित भागीदारी नहीं दी गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई