योगेश साहू बने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता 25 साल बाद ओबिसी से छत्तीसगढ़ को मिला दिल्ली में जगह

SHARE:

छत्तीसगढ़ राज्य एक बार फिर से गौरवान्वित हुआ है जब यहां के बहुसंख्यक ओबीसी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी ने जगा दी है बता दे की कुछ दिन पहले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का लिस्ट जारी हुआ जिसमें एक लंबे अंतराल 25 साल बाद पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर लिया गया है.. हम बात कर रहे हैं गांव के उस व्यक्ति का जिन्होंने अपनी मेहनत परिश्रम और काबिलियत पर राज्य ही नहीं अपितु देश में जाकर आवाज बुलंद कर रहे हैं योगेश साहू का . जो एक छोटे से गांव परसट्ठी ब्लॉक मगरलोड विधानसभा कुरूद जिला धमतरी से निकलकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं योगेश साहू छात्र जीवन से NSUI से शुरू कर 2007 लेकर अभी तक कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से जुड़कर काम करते आ रहे हैं कई महत्वपूर्ण पद जैसे युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर तथा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रह चुके हैं.. विभिन्न राज्य जैसे उड़ीसा, हरियाणा असम तमिलनाडु बिहार मध्य प्रदेश, कर्नाटक.दिल्ली.गुजरात जैसे जगह पर काम कर चुके हैं.. सर्वोदय के माध्यम से अहिंसा के रास्ते बुनियादी शिविर एडवांस मेरा घर संगम. छत्तीसगढ़ में सर्वोदय संकल्प शिविर तथा सामाजिक न्याय संगम इत्यादि प्रशिक्षण ले चुके हैं एवं विभिन्न प्रदेशों में प्रशिक्षण देने के लिए जाते हैं.. योगेश साहू को एक युवा तेजतर्रार नेता के रूप में भी देखते हैं जो सरकार की गलत नीति के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जल जंगल जमीन आदिवासी युवा महिला के पक्ष में जमकर सरकार को कोसते हैं तथा अपने वक्तव्य से छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री को भी डिबेट के लिए चैलेंज करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले युवा है.. राष्ट्रीय स्तर में नियुक्ति होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब. राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ओबीसी नेता ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू.. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश प्रभारी अमित पठनिया धमतरी जिला अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर सहित पिछड़े वर्ग के सभी नेताओं ने बधाई दी एवं लोगों में खुशी तथा हर्षोल्लास है..

छत्तीसगढ़ में अब ओबीसी वर्ग की समीकरण अलग बनते हुए नजर आ रही है.. क्योंकि छत्तीसगढ़ में बहुसंख्यक समाज है ओबीसी वर्ग. अब आने वाले विधानसभा चुनाव में यह देखने को मिलेगा कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी की समीकरण क्या बनती है क्योंकि छत्तीसगढ़ को एक और ओबीसी नेता मिल गया है…

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment