गोबरा नवापारा में फिर से एक बड़ी आपराधिक वारदात असामाजिक तत्वों ने दो कारों को लगाई आग, इलाके में दहशत

SHARE:

गोबरा नवापारा – नगर के वार्ड क्रमांक 18-19, बगदेही पारा इलाके में रात करीब 12 बजे के आसपास एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दो निजी कारों को आग के हवाले कर दिया। कारें घर के बाहर पार्क की हुई थीं, जिन्हें स्थानीय निवासी रोजाना इसी स्थान पर खड़ी करते हैं। जैसे ही आग लगने की सूचना आस-पास के लोगों को मिली, उन्होंने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार मालिकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने तत्काल गोबरा नवापारा थाने में सूचना दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना सुनियोजित लगती है, क्योंकि कारें नियमित रूप से वहीं पार्क रहती हैं।

 

इस घटना ने इलाके में पहले से मौजूद अपराध की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है। विगत दिनों नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाएं हुईं, जिनमें ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी भी शामिल है, लेकिन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की कमी से लोगों में आक्रोश और दहशत व्याप्त है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment