किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने के बाद ही सरकार खरीदी बंद करें: इंद्रजीत महाड़िक

SHARE:

राजिम। जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाड़िक ने शासन और सरकार से मांग किया है कि वह किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदे उसके बाद ही सोसाइटी में खरीदी बंद करें। पूर्व निर्धारित अवधि के अनुसार 31 जनवरी अंतिम तिथि थी जबकि वर्तमान में अभी किसानों के धान का खरीदी पूर्ण नहीं हुई है। आधे से ज्यादा किसान अभी भी टोकन के चक्कर में चप्पल घिस रहे हैं। आज आजकल करके जनवरी का महीना भी समाप्त होने वाला है। शासन प्रशासन और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और जब तक किसानों के धान के एक-एक दाना पूरी तरह से ना खरीद लें तब तक समिति खुला ही रहना चाहिए। श्री महाड़िक ने आगे बताया कि क्षेत्र के किसान लगातार हमें फोन करके तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जानना जरूरी है कि अभी तक क्षेत्र में किसानों की एक बड़ी संख्या धान बिक्री नहीं कर पाए हैं। इनके लिए भरपूर समय की आवश्यकता है। इस बार आधे अधूरे मैनेजमेंट के चलते किसानों को टोकन नहीं मिल पाया है अब किस इधर-उधर भटक रहे हैं। इस पर सरकार को गंभीर होने की आवश्यकता है। श्री महाड़िक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किसानों की उम्मीद पर खरा उतरने की मांग की है।

धान नहीं बिकने से किसानों की चिंता बढ़ी

उल्लेखनीय कि किसानों की धान अभी तक नहीं बिकने से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यह बात इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। किसान खाद दवाई के लिए कर्ज लिए हैं उनके पैसे भी अदा नहीं कर पा रहे हैं लेकिन कर्ज की राशि की ब्याज जरूर बढ़ रही है। अब प्रश्न यह आती है कि सरकार धान की कीमत तो और नहीं बढ़ाएगी लेकिन ॠण की ब्याज जरूर बढ़ रही है। एक किसान ने बताया कि क्या करें साहब धान सूख रही है ऐसे में उनके वजन भी काम आएंगे। नुकसान तो हमें को उठाना है। हर तरफ से किसान को ही बली बनाया जाता है। अन्नदाता चिंता में है और किसी को कोई खबर नहीं है। सरकार को सबसे पहले इन किसानों के हित में निर्णय लेना अत्यंत जरूरी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment