गरियाबंद-:गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर अंतर्गत सहेबिनकछार क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी लंबे समय से लंबित बुनियादी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे 130-सी (मैनपुर–देवभोग–रायपुर मार्ग) पर चक्काजाम कर दिया।
सैकड़ों ग्रामीण आज सुबह से ही सड़क पर बैठ गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कूल भवन एवं शिक्षकों की उपलब्धता जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
बार-बार ज्ञापन और मांगों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने तथा यातायात बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं आंदोलनकारी ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल हाईवे पर आवागमन बाधित है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत का दौर जारी । आगे प्रशासन इस पर क्या विचार करते हैं वह तो समय ही बता पाएगा
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




