गरियाबंद के नए पुलिस अधीक्षक बने वेदव्रत सिरमौर, विधिवत संभाला पदभार

SHARE:

गरियाबंद-:भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर ने मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को गरियाबंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके वर्तमान दायित्वों और कार्य प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त कार्यालयीन स्टाफ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान श्री सिरमौर ने सभी शाखा प्रभारियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा में वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन एवं आवश्यक जानकारी भेजने पर विशेष जोर दिया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखना, आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment