विधायक रोहित साहू ने राजिम माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

SHARE:

फिंगेश्वर-:राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने जनप्रतिनिधियों के साथ राजिम माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिंगेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अस्पताल में हाल ही में जन्मे चार स्वस्थ नवजात शिशुओं का हाल-चाल जाना। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।

विधायक श्री साहू ने प्रसूति वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई, पेयजल एवं बिजली व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि आम जनता को समय पर बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए लगातार निरीक्षण और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर राजू साहू, प्रेम टोडर, ओमप्रकाश साहू (जीवनदीप समिति सदस्य), पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, पूर्व सरपंच मंगलू साहू, भाजपा मंडल फिंगेश्वर महामंत्री भुवन साहू, जगदेव सिंह, तुलाराम साहू, राकेश सिन्हा, होरीलाल साहू, भुनेश्वर साहू, मकसूदन साहू, शीतल साहू, राज श्रीवास्तव, छवि यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी डॉ. मनोज खटकर, चंचल गोस्वामी, ओम कुमारी साहू, उत्तम साहू, अंजना साहू, विमला साहू आदि उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment