गरियाबंद- :अवैध धान तस्करी पर नकेल कसते हुए गरियाबंद पुलिस ने लगातार 29 दिनों से चल रहे विशेष अभियान में अब तक कुल 1000.25 क्विंटल अवैध धान जप्त कर बड़ी सफलता दर्ज की है। जप्त धान की अनुमानित कीमत 31 लाख 77 हजार 500 रुपए आंकी गई है।
आज की सबसे बड़ी कार्रवाई – अमलीपदर पुलिस की जबरदस्त दबिश
दिनांक 08 दिसंबर 2025 को थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुरवापथरा तेल नदी एवं बिरिघाट पटेलपारा मार्ग से दो ट्रैक्टर तथा एक 1109 ट्रक के माध्यम से धान की अवैध ढुलाई की जा रही है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तीन वाहनों से कुल 314 कट्टा (141.3 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया, जिसकी कीमत 4 लाख 38 हजार 30 रुपए बताई गई है।
कुल 29 प्रकरणों में बड़ी जप्ती
पिछले 29 दिनों में थाना अमलीपदर एवं थाना देवभोग पुलिस ने संयुक्त रूप से धान के अवैध परिवहन व बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए—
2370 कट्टा अवैध धान
कुल 1000.25 क्विंटल
कीमत 31.77 लाख रुपए
25 चारपहिया वाहन + 04 लावारिस जप्त मामले
पकड़े गए तस्करों से वैध दस्तावेज मांगे गए, पर किसी के पास कागजात न होने पर धान को जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
आज जप्त किए गए वाहन
1109 ट्रक क्रमांक CG 04 NT 5317 – 200 कट्टा धान
ट्रैक्टर CG 04 NV 1449 – 57 कट्टा धान
बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर – 57 कट्टा धान
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सख्त निगरानी
राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही किए जाने के प्रावधान के तहत बार्डर चेकपोस्टों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की सतत निगरानी व सख्त निर्देशों का ही नतीजा है कि तस्करों की कमर टूटती दिखाई दे रही है।
पुलिस का सख्त संदेश
अवैध धान परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं बिना नंबर वाले वाहनों पर पृथक से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




