छत्तीसगढ़–ओडिशा बार्डर पर बड़ी कार्रवाई! अवैध रूप से खपाए जा रहे 400 कट्टा धान को ट्रक सहित चांदाहांडी पुलिस के सुपुर्द किया गया

SHARE:

गरियाबंद -:छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर धान तस्करी रोकथाम के लिए जिला गरियाबंद पुलिस की सतर्कता एक बार फिर रंग लाई है। देवभोग थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें उड़ीसा के चांदाहांडी थाना क्षेत्र के ग्राम जामलीपारा—सीजी बॉर्डर से महज 500 मीटर दूरी पर ट्रक में भारी मात्रा में धान अवैध रूप से डंप किया गया था। इस धान को पिकअप वाहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी चल रही थी।

सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई, लेकिन पुलिस की आहट लगते ही तस्करों ने ट्रक को घुमाकर चांदाहांडी क्षेत्र में ही धान खाली करना शुरू कर दिया।

तुरंत कार्रवाई करते हुए देवभोग पुलिस ने चांदाहांडी पुलिस और स्थानीय फूड सप्लाई ऑफिसर को मौके पर बुलवाकर पूरे मामले की जानकारी लिखित प्रतिवेदन सहित सौंपी।

कार्रवाई के दौरान कुल 400 कट्टा अवैध धान बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु चांदाहांडी थाना पुलिस को विधिवत सुपुर्द किया गया।

जिला गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमा पर धान तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment