प्रवीण साहू बने जिला साहू संघ गरियाबंद के नए अध्यक्ष

SHARE:

गरियाबंद – जिला साहू संघ गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित सामाजिक निर्वाचन स्थानीय साहू छात्रावास में अत्यंत शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण और पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मतदान स्थल पर समाजजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले के कुल 358 मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कड़े मुकाबले में युवा नेतृत्व की जीत – प्रवीण साहू बने अध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था, जिसमें युवा और ऊर्जावान चेहरा ग्राम बेलर निवासी प्रवीण साहू ने समाज का विश्वास जीतते हुए शानदार विजय दर्ज की। उनके विजयी होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

अन्य पदों पर भी सफल उम्मीदवारों ने चमक बिखेरी
उपाध्यक्ष (पुरुष) : देवराज साहू, छुरा
उपाध्यक्ष (महिला) : पुष्पा जगन्नाथ साहू, बोरसी
संगठन सचिव : ठाकुर राम साहू, किरवई एवं सुनीति साहू, बहेरपाल (निर्विरोध निर्वाचित)
चुनाव पूरी तरह पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी उद्यो राम साहू (रायपुर), चंदशेखर साहू एवं उनकी टीम ने सराहनीय योगदान दिया।

विजय के बाद बधाइयों की झड़ी

मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों का समाज जनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कमलेश साहू, जगदीश साहू, नेहरू साहू, अनिल साहू, प्रकाश साहू, सोमप्रकाश साहू, मोतीराम साहू, पुष्पा साहू, तनु साहू, इंदु साहू, शत्रुघ्न साहू, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद

विजय के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने भगवान राजिम लोचन एवं माता राजिम मंदिर में दर्शन कर समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment