लोहरसी धान खरीदी केंद्र में घोटाले जैसे हालात! नमी के नाम पर मनमानी कटौती से किसानों में उबाल, प्रदर्शन हुआ उग्र

SHARE:

जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक मौके पर पहुँचे, कार्रवाई की मांग तेज

गरियाबंद-:जिले के लोहरसी धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब किसानों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसानों का कहना है कि केंद्र के कर्मचारियों द्वारा धान में अधिक नमी बताकर प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त कटौती की जा रही है। किसानों के मुताबिक यह कटौती नियमों के पूरी तरह विपरीत है और इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों का आक्रोश फूटा, खरीदी केंद्र के बाहर जमकर नारेबाज़ी

लगातार बढ़ रही शिकायतों के बाद आज सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र के बाहर जमा हो गए।

किसानों ने खरीदी केंद्र कर्मचारियों पर धांधली, दबाव और मनचाही कटौती के आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी की।

जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक पहुंचे, किसानों की सुनी पीड़ा

स्थिति को गंभीर होता देख जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की।

किसानों ने उन्हें बताया कि—

केंद्र में बिना माप-तौल के मनमानी कटौती

धान की खरीदी में नियमों का उल्लंघन

शिकायतों पर जिम्मेदार अधिकारी मौन

महाडिक ने नाराज किसानों को शांत करने की कोशिश की और जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन अभी भी जारी, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

खरीदी केंद्र में चल रही इस कथित मनमानी के बीच प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस बीच, प्रदर्शन लगातार जारी है और किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत सुधार और कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

लोहरसी खरीदी केंद्र का यह विवाद अब जिले में बड़ा मुद्दा बन गया है और किसान समुदाय में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment