घंटों तक शव यूँ ही पड़ा रहा, परिजन तड़पते रहे—स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई”

SHARE:

स्वास्थ्य विभाग पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गरियाबंद /राजिम-:नगर के वार्ड क्रमांक 15 पथर्रा निवासी 59 वर्षीय दामोदर साहू की मौत के बाद पोस्टमार्टम में हुई भारी देरी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दामोदर साहू लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के बीच बुधवार देर रात उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने तड़के सुबह ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को पोस्टमार्टम के लिए सूचना दे दी थी। परिजन सुबह से ही मर्चुरी कक्ष पहुँचे थे, लेकिन लगातार 3 से 4 घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पोस्टमार्टम में हुई देरी से गुस्साए परिजनों ने बड़े अधिकारी-जनप्रतिनिधियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों का आरोप है कि
“डॉक्टरों की मनमानी और लेट-लतीफी के कारण घंटों तक शव मर्चुरी में पड़ा रहा। शोक में डूबे परिवार को और अधिक मानसिक पीड़ा सहनी पड़ी।”

परिजनों ने इस संपूर्ण घटनाक्रम को गंभीर लापरवाही बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारियों एवं डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे व्यवहार से आमजन का भरोसा टूट रहा है और गरीब व पीड़ित परिवारों को अधिक कष्ट उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने भी पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में सुधार लाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले पर प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment