राम बिशाल पांडेय सेजेस राजिम के पुनर्निमित भवन का विधायक रोहित साहू ने किया लोकार्पण

SHARE:

राजिम : राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा राम बिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम के पुनर्निमित भवन का लोकार्पण आज किया गया। पुनर्निमित भवन के लोकार्पण के साथ-साथ विद्यालय में स्थापित किए गए भारत माता की प्रतिमा का भी अनावरण विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया। भारत माता की यह मूर्ति शिक्षक नारायण साहू, कैलाश साहू, जितेंद्र साहू की पहल से कुछ शिक्षकों के अंशदान से स्थापित किया गया है। पुनर्निमित भवन के लोकार्पण और भारत माता की प्रतिमा के अनावरण को उल्लास का अवसर बनाते हुए विद्यालय में वार्षिकोत्सव का रूप दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रांगण में आयोजित आज के सभी कार्यक्रम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य, महेश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम की अध्यक्षता मैं संपन्न हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, सतीश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, पूर्णिमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, रिकेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष राजिम, सुजाता विवेक शर्मा अध्यक्ष एसएमडीसी सेजेस राजिम, लोकेश पांडेय आजीवन सदस्य एसएमडीसी, जानकी पटेल वार्ड पार्षद नगर पंचायत राजिम आदि को आमंत्रित किया गया था। विधायक रोहित साहू का विद्यालय में यह प्रथम आगमन था इसलिए वातावरण को उल्लास पूर्ण बनाते हुए बहुत ही धूमधाम से विधायक का स्वागत किया गया। सड़क पर विधायक रोहित साहू एवं अन्य अतिथियों के स्वागत में पटाखे फोड़े गए। विद्यालय के मुख्य गेट पर ही एसएमडीसी अध्यक्ष सुजाता विवेक शर्मा, प्राचार्य संजय एक्का, प्राचार्य भंवरलाल ध्रुव सहित शिक्षकों एवं एसएमडीसी सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों को तिलक एवं बैज लगाकर बहुत ही सम्मान के साथ विद्यालय परिसर में प्रवेश कराया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के दानदाता पंडित राम बिशाल पाण्डेय की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात पुनर्निमित भवन की ओर जाकर भारत माता की प्रतिमा का अनावरण एवं रिबन काटकर विद्यालय के पुनर्निमित भवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को विद्यालय के प्रमुख गेट से पुनर्निमित भवन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच तक एनसीसी के कैडेट्स द्वारा पायलटिंग किया गया। मंच पर पहुंचकर सर्वप्रथम माता सरस्वती के पूजन अर्चना की गई । प्राचार्य संजय एक्का ने इस दरमियान सरस्वती वंदना का गायन किया। मंच पर पहुंचने पर विद्यालय की एनसीसी प्लाटून द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के दिशा निर्देश पर तैयार किए गए एनसीसी कैडेट की पायलटिंग एवं सशस्त्र गार्ड ऑफ ऑनर विशेष आकर्षण का केंद्र था। इसके लिए विधायक में अपने उद्बोधन में एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा की तारीफ करते हुए बधाई भी दिया। पश्चात शिक्षकों विद्यार्थियों एवं एसएमडीसी सदस्यों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं हार पहना कर स्वागत किया इसी के साथ ही शिक्षिका शिखा महाडिक एवं अंजू मार्कंडेय के नृत्य निर्देशन पर तैयार किए गए बहुत ही सुंदर स्वागत नृत्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। प्राचार्य संजय एक्का ने विधायक रोहित साहू के प्रथम आगमन पर तैयार किया गया अभिनंदन पत्र का वाचन किया। वार्षिकोत्सव का प्रारंभ करते हुए विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष सुजाता विवेक शर्मा ने स्वागत भाषण दिया उसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का ने विद्यालय का समेकित वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की आवश्यकताओं हेतु विधायक रोहित साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव को मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का निवेदन किया। विधायक रोहित साहू ने विद्यालय के लिए मांगों को पूरा करने का वादा करते हुए दस लाख रुपये की राशि प्रार्थना शेड और किचन के लिए प्रदान करने की घोषणा की। नये बने कमरों के टीन शेड वाले छत में pop लगवाने के लिए एवं स्टेज निर्माण के यह जितनी भी राशि लगेगी उसे पूरा करवाने का वादा किया। इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने भी उनसे किए गए सभी मांगों को पूरा करने का वादा करते हूए विद्यालय के सामने गौरव पथ पर पेवर्स टाईल्स काम हो गया कहते हुए तत्काल लगवाने का वादा किया।
अतिथियों के संबोधन पश्चात शहर के पत्रकारों का विद्यालय के प्रति उनके योगदान के लिए विधायक एवं अन्य अतिथियों के कर कमलों शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। पत्रकारों में विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार कामेश्वर गोस्वामी, श्याम किशोर शर्मा, रमेश चौधरी, आलोक पहाड़िया, संतोष सोनकर मंडल, थनेश्वर बंजारे, अजय देवांगन, रमेश टंडन, जितेंद्र यादव, प्रवीण देवांगन आदि का सम्मान किया गया। विद्यालय के लिए दान देने वाले गजानंद सोनवानी और राजेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। विद्यालय के हित में अत्यंत सक्रिय रहते हुए विशेष में दान देने वाले महानुभवों विवेक शर्मा नेशनल आईटी सेल प्रभारी, सोमनाथ पटेल सांसद प्रतिनिधि, खुशी साहू विधायक प्रतिनिधि, संजीव साहू भाजपा नेता, महेंद्र कश्यप, चंदन बंजारे, एवं शिक्षिका विजेता देवानी को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गत वर्ष बोर्ड कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा पांचवी के सूर्यांश वर्मा, कक्षा आठवीं महिमा साहू एवं नीरज सोनकर, कक्षा दसवीं गीतांजलि सोनकर एवं योग माया तारक कक्षा 12वीं से गुंजेश्वरी सोनकर एवं प्रियंका शर्मा को पुरस्कृत किया गया। किसी के साथ कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में गरियाबंद जिला स्तर पर मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों गीतांजलि बंजारे, जयेश साहू, और माया साहू को द्वारा गारंटीड हाथ घड़ी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम प्रस्तुति के रूप में साहित्या गोस्वामी द्वारा भक्ति गीत मोर बंसी बजैया पर सुंदर रितिक की प्रस्तुति की गई तत्पश्चाप गीतांजलि एवं वैभव दूबे एवं साथी द्वारा महापुरुष प्रस्तुति जय भवानी दी गई। शिक्षक सरिता साहू, उपासना भगत सुरेखा साहू, पूर्णेन्द्र बाघमार द्वारा निर्देशित प्राथमिक कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा माता-पिता को समर्पित मेरी दुनिया और आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंग्रेजी माध्यम द्वारा प्रस्तुत नृत्यों का निर्देशन साक्षी चंद्राकर, नेहा सिंह आदि शिक्षकों द्वारा किया गया था जबकि हिंदी माध्यम के बच्चों को पूजा मिश्रा शिखा अंजू मार्कंडेय आदि शिक्षिकाओं द्वारा तैयार करवाया गया था। पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तक पंडाल पूरी तरह से भरा हुआ था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण लाल साहू, प्रणीति चंद्राकर, साक्षी जपे द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक एवं अन्य अतिथियों द्वारा सफल आयोजन के लिए प्राचार्य संजय एक्का की भरपूर सराहना की। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था में प्राचार्य बी एल ध्रुव संतोष सूर्यवंशी, कमल सोनकर, गोपाल देवांगन, समीक्षा गायकवाड, मधु गुप्ता, विक्रम ठाकुर, अजय गिरी गोस्वामी प्रेमलता ठाकुर, कंचन शर्मा, राकेश साहू, राकेश ठाकुर, परमेश्वर श्रेय, अंगेश गंगेले, जितेंद्र साहू, लिलेंद्र साहू, कैलाश साहू, भृत्य खिलेश्वर देवांगन रमन साहू और निर्मला साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान था। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके इसके लिए राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा एसएमडीसी अध्यक्ष सुजाता विवेक शर्मा सदस्य गण सोमनाथ पटेल, खुशी साहू, संजीव साहू, महेंद्र कश्यप, चंदन बंजारे, विजेता देवानी एवं सलमा कौसर की उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment