एसआईआर में लापरवाही पर कलेक्टर उइके सख्त,

SHARE:

डिजिटाइजेशन में धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कारण-बताओ नोटिस

गरियाबंद-:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचन नामावलियों के डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने संबंधित अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कारण-बताओ नोटिस जारी किया है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की अहर्ता तिथि को ध्यान में रखते हुए जिले में पुनरीक्षण कार्य जारी है। जिले के एईआरओ कार्यालय द्वारा ब्लॉक स्तर तक कई बैठकें, प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए जाने के बावजूद कुछ मतदान केंद्रों से इन्युमिरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन में अत्यंत धीमी प्रगति दर्ज की गई है।

जारी नोटिस में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता वाला अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है। इसके बावजूद समय पर डिजिटाइजेशन न करना गंभीर लापरवाही है, जिससे पूरे जिले के पुनरीक्षण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। उन्होंने इसे कर्तव्यहीनता एवं उदासीनता की श्रेणी का आचरण बताया।

कलेक्टर उइके ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्पष्ट लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment