स्कूल में पुस्तक की कमी दूर करने के बजाय सहायक शिक्षक को निलंबित करना तानाशाही -टिकेश साहू

SHARE:

स्कूल में पुस्तक नहीं होना सरकार की नाकामी शिक्षक कैसे दोषी निलंबन निरस्त किया जाए -मनोज सोनवानी

फिंगेश्वर/कुरूद ब्लाक के नारी प्राथमिक शाला स्कूल के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू के निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू व ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनोज सोनवानी ने कहा कि कुरूद ब्लाक के नारी प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू ने स्कूलों में पुस्तक नहीं होने की पीड़ा को व्यक्त किया है वह सच्चाई है छमाही परीक्षा नजदीक हैं फिर बिना पुस्तक कैसे परीक्षा होगी? स्कूलों में पुस्तकों की कमी सरकार की नाकामी है शिक्षक का क्या दोष? वह एक जिम्मेदार होने का फर्ज अदा किया है ऐसे में सरकार पुस्तक की कमी दूर करने के बजाय शिक्षक को निलंबित कर अपने आलोकतांत्रिक चरित्र को प्रदर्शित किया है! यह तानाशाही है सहायक शिक्षक ढालू राम साहू के निलंबन को तत्काल रद्द किया जाए!ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि साय सरकार का चरित्र आलोकतांत्रिक हो गया है सरकार की कमियों को उजागर करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। स्कूल खुले 5 महीने हो गए स्कूलों में छमाही परीक्षा शुरू होने वाली है 3 महीने बाद शिक्षा सत्र खत्म हो जाएगा लेकिन अभी तक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची है। इस मामले की धमतरी के एक शिक्षक ने अपने सोशल मीडिया पर लिख दिया तो उनको निलंबित कर दिया सहायक शिक्षक ढालू राम साहू ने गलत क्या लिखा है। उन्होंने सरकार को आइना दिखाया है जो जिम्मेदार हैं चाहे मंत्री,कलेक्टर या डीईओ उनके तनख्वाह काटने की मांग की है। राज्य

उत्सव में करोड़ों खर्च करने वाली सरकार बच्चों को किताब नहीं दे पा रही तो सवाल उठेंगे ही।ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार में शिक्षा व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी है पुस्तकों की कमी है इन अव्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय सरकार दमनकारी कार्यवाही कर रही है।नींदनिय है स्कूल खोलने के दौरान पूरे प्रदेश में देखा गया छात्र शिक्षकों की कमी को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। स्कूलों में तालाबंदी कर रहे थे। उसके बावजूद सरकार में बैठे लोगों के कान में जू तक नहीं रेंगा। ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनोज सोनवानी ने कहा कि सहायक शिक्षक ढालू राम साहू ने सही सवाल उठाया है। राज्य उत्सव में अपने नेताओं को खुश करने के लिए भाजपा की सरकार ने करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा दिया लेकिन स्कूलों में पुस्तक शिक्षकों की कमी दूर नहीं किया बिना पुस्तक बिना शिक्षक आखिर शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगा प्रदेश के भविष्य कैसे तैयार होगा कांग्रेस मांग करती है।सभी स्कूलों में पर्याप्त पुस्तक और शिक्षक की व्यवस्था किया जाए और सहायक शिक्षक का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment