37 लाख के ईनामी हुए मुख्यधारा में शामिल
गरियाबंद-:शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा गरियाबंद पुलिस की सतत अपील से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी की उदंती एरिया कमेटी के 07 हार्डकोर नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी के ऊपर कुल 37 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों ने कुल 06 आधुनिक हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं।गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई तथा सतत जनसंपर्क से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ शांति का मार्ग चुना। उल्लेखनीय है कि दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को उदंती एरिया कमेटी सचिव द्वारा भी आत्मसमर्पण के संबंध में प्रेस रिलीज जारी किया गया था।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
सुनील उर्फ जगतार सिंह, डिवीजनल कमेटी सदस्य, ₹8 लाख ईनामी – INSAS हथियार सहित अरीना टेकाम उर्फ सुगरो, सचिव, उदंती एरिया कमेटी, ₹8 लाख ईनामी – INSAS हथियार सहित विद्या उर्फ जमली, डिप्टी कमांडर, ₹5 लाख ईनामी – INSAS हथियार सहित लुदरो उर्फ अनिल, सदस्य, ₹5 लाख ईनामी – SLR हथियार सहित नंदनी, सदस्य, ₹5 लाख ईनामी – सिंगल शॉट हथियार सहित कांति, सदस्य, ₹5 लाख ईनामी – INSAS हथियार सहित मल्लेश, पार्टी सदस्य, ₹1 लाख ईनामी – INSAS हथियार सहित
कई बड़ी नक्सली वारदातों में थे शामिल
इन नक्सलियों की संलिप्तता 2018 से 2025 के बीच हुई कई बड़ी घटनाओं में रही है—
मई 2018: ग्राम आमामोरा में पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद।
अगस्त 2021: ग्राम वेवझरअमली में आईईडी विस्फोट और तोड़फोड़।
दिसंबर 2021: पीपलखूंटा में निर्माण कार्य के वाहनों में आगजनी।
जनवरी 2022: बेवडोंगर में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल।
सितंबर 2022 से मई 2025 तक: तेन्दूछापर, राजाडेरा, करलाझर, बेसराझर, पीपलखूंटा, घुमरापदर, गरीबा व मोतीपानी में कई मुठभेड़ और आईईडी विस्फोट।
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने क्या कहा
नक्सलियों ने कहा कि शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति में ईनाम राशि, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य सुविधा जैसे लाभ मिलने की जानकारी उन्हें पूर्व आत्मसमर्पित साथियों और ग्रामीणों से मिली।गरियाबंद पुलिस द्वारा गांव-गांव में किए जा रहे प्रचार,पोस्टर-पम्पलेट और आत्मसमर्पण नीति की जानकारी ने उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा —
“हम जंगलों में दर-दर भटक रहे थे, जबकि हमारे पुराने साथी अब खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। इसलिए हमने भी हिंसा का मार्ग त्यागने का निर्णय लिया।”
गरियाबंद पुलिस की अपील
जिला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने जिले में सक्रिय माओवादियों से अपील की है कि वे शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए आत्मसमर्पण करें और समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। संपर्क हेतु नक्सल सेल गरियाबंद का नंबर जारी किया गया है —
📞 94792-27805
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




