फणिकेश्वरनाथ व्यापारी संघ ने मनाई स्थापना की 36वीं वर्षगांठ

SHARE:

देवधाम झरझरा माता दरबार में दीपावली मिलन व वार्षिक आम बैठक का हुआ भव्य आयोजन — 146 सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

फिंगेश्वर- फणिकेश्वरनाथ व्यापारी संघ ने अपनी स्थापना की 36वीं वर्षगांठ पर परंपरानुसार इस वर्ष भी 7 नवंबर को देवधाम झरझरा माता दरबार में दीपावली मिलन समारोह और वार्षिक आम बैठक का भव्य आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक अध्यक्ष अरेन्द्र पहाड़िया ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य बसंत गुप्ता, धरमवीर यादव, राकेश साहू और सुनहर यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

नए सदस्यों का स्वागत, एकता व संगठन की भावना पर बल

बैठक का शुभारंभ दीपावली पर्व की बधाई के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित 146 सदस्यों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया गया। संघ में इस वर्ष जुड़े 7 नए सदस्यों का स्वागत संघ के उपाध्यक्ष जनक राम साहू ने किया।अध्यक्ष अरेन्द्र पहाड़िया ने अपने संबोधन में कहा की 36 वर्ष पूर्व मात्र 20 सदस्यों से शुरू हुआ व्यापारी संघ आज 146 सदस्यों के मजबूत संगठन के रूप में खड़ा है। यह हमारे सामूहिक सहयोग और एकता की मिसाल है।वरिष्ठ सदस्य धरमवीर यादव, बसंत गुप्ता और जनकराम साहू ने कहा कि संघ व्यापारियों के लिए सुरक्षा, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। संगठन के माध्यम से न केवल समस्याओं का समाधान होता है बल्कि शासन के नियम-कानूनों की जानकारी भी व्यापारियों तक पहुंचती है।

संगठन की गतिविधियों पर हुई समीक्षा और नए प्रस्ताव पारित

संघ के सचिव मुकेश साहू और कोषाध्यक्ष ताराचंद साहू ने संघ की आय-व्यय विवरणी प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।साथ ही प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले देशाटन कार्यक्रम के लिए स्थान चयन एवं टूर संचालन हेतु सचिव मुकेश साहू को अधिकृत किया गया।बैठक में नगर में बढ़ रही चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि ऐसे बदमाश तत्वों के विरुद्ध फिंगेश्वर पुलिस थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि गुमास्ता अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

नाश्ता, सामूहिक भोज और झरझरा माता के दर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

बैठक के दौरान सभी सदस्यों का फोटो सेशन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नाश्ता तथा अंत में शानदार सामूहिक भोज का आयोजन हुआ कार्यक्रम के अंत में सचिव मुकेश साहू ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपावली मिलन एवं वार्षिक बैठक की समाप्ति की घोषणा की।बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने झरझरा माता मंदिर के दर्शन कर पूरे परिसर का भ्रमण किया और आयोजन का आनंद लिया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment