गरियाबंद/राजिम -:राजिम में खाद्य एवं औषधीय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुलेश्वर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। दरअसल, विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व इस मेडिकल स्टोर में छापामार कार्रवाई की गई थी, जिसमें कई अमानक, एक्सपायरी दवाइयां तथा प्रतिबंधित नशीली टैबलेट्स पाई गई थीं।विभागीय टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में मेडिकल नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर आज जिला सहायक औषधि नियंत्रक के निर्देश पर कुलेश्वर मेडिकल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।निलंबन की अवधि के दौरान संबंधित मेडिकल स्टोर को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




