संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार गोरेलाल सिन्हा

SHARE:

छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

गरियाबंद-:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोरेलाल सिन्हा को रायपुर संभागीय अधिमान्यता समिति का सदस्य नामांकित किया गया है। शासन की ओर से यह आदेश 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को जारी किया गया।राज्य शासन ने पत्रकारों के कल्याण एवं अधिमान्यता प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन किया है, जिसका राजपत्र में प्रकाशन भी किया जा चुका है।नवनियुक्त सदस्य गोरेलाल सिन्हा रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के पत्रकारों की अधिमान्यता से संबंधित मामलों में समिति के साथ मिलकर कार्य करेंगे। समिति की अनुशंसा पर पत्रकारों को अधिमान्यता प्रदान की जाती है। वर्ष में निर्धारित बैठकों के दौरान समिति की समीक्षा एवं अनुशंसाओं के आधार पर पात्र पत्रकारों को अधिमान्यता दी जाती है।इस बैठक और अधिमान्यता संबंधी प्रक्रिया का समन्वय जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाएगा। जिले के पत्रकार साथी अधिमान्यता से संबंधित जानकारी के लिए श्री गोरेलाल सिन्हा से संपर्क कर सकते हैं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment