फिंगेश्वर/लोहरसी-:ग्राम लोहरसी में यशीष फाउंडेशन के तत्वाधान में मां भवानी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आज महावीर चौक में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है और इस शिविर के माध्यम से युवाओं को समाजहित के कार्यों में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वहीं रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
स्थानीय युवाओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




