राजिम : शासकीय राम विशाल पांडेय स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों मैं सक्रियता के लिए भी पहचाना जाता है। संरक्षण की गतिविधियों के क्रम में विद्यालय में गरबा का आयोजन किया गया। त्रैमासिक परीक्षाओं एवं दशहरा के लंबे अवकाश हो जाने एवं कुछ अन्य कारण से यह आयोजन नहीं किया जा सका था। किंतु विद्यार्थियों के विशेष रूचि और उनकी मांग को देखते हुए गरबा उत्सव का आयोजन दशहरा अवकाश के बाद किया गया। विद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी हेड बॉय एशांक साहू, हेड गर्ल सुहानी बंजारे और कल्चरल हेड योविका साहू ने प्राचार्य से अनुमति प्राप्त कर विद्यालय के प्रांगण को गरबा की थीम के अनुसार विशेष रूप से पंडाल से सजाया था। पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को पूर्व से ही सूचना दे दी गई थी कि गरबा उत्सव मनाने हेतु विशेष पारंपरिक परिधान पहन कर आएंगे। छात्र संघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों से भी विशेष अनुरोध किया था कि वे भी विशेष पारंपरिक परिधान में ही विद्यालय आएं। अतः विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राचार्य और सभी शिक्षक भी गरबा उत्सव के लिए विशेष पारंपरिक परिधान में आए थे। विद्यालय के प्रांगण में आकर्षक रूप से सजे हुए पंडाल के नीचे सभी विद्यार्थी और शिक्षकों ने बहुत ही उत्साह के साथ विशेष रूप से लगाए गए साउंड सिस्टम में माता रानी के गीतों एवं अन्य भक्ति गीतों पर कई घंटे तक गरबा नृत्य किया। यह देखकर ऐसा लग रहा था मानो पूरा विद्यालय परिसर माता रानी की भक्ति में डूब कर उनके भक्ति गानों में थिरक रहा है। विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का ने बताया कि विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ-साथ अपनी भारतीय धार्मिक परंपरा एवं संस्कृति से भी परिचय सम्पर्क बनाए रखना अति आवश्यक है इसी उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किया जाना उचित होता है। प्राचार्य एवं विद्यार्थियों की विशेष आमंत्रण पर इस गरबा उत्सव में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुजाता शर्मा, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा, सदस्य संजीव साहू आदि भी उपस्थित थे। शिक्षकों में वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल ध्रुव, विक्रम सिंह ठाकुर, पूजा मिश्रा, एवं अन्य शिक्षक गण कैलाश साहू, अंगेश गंगेले, नारायण लाल साहू, प्रणीति चंद्राकर, साक्षी जपे, नेहा सिंह, साक्षी चंद्राकर, जितेंद्र साहू, नीता यादव, सरिता साहू, पूर्णेन्द्र बाघमार, उपासना भगत, सुरेखा साहू आदि भी गरबा उत्सव में उपस्थित थे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




