गरियाबंद -:बिरनपुर हिंसा मामले में सीबीआई ने विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के तथ्यों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह घटना किसी राजनैतिक षड्यंत्र का परिणाम नहीं, बल्कि दो बच्चों के आपसी झगड़े से शुरू होकर दो परिवारों और फिर दो समुदायों के बीच टकराव में बदल गई थी।सीबीआई जांच से यह भी सामने आया है कि उस समय भाजपा ने इस मामूली घटना को सांप्रदायिक और जातीय रंग देकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की। भाजपा सरकार ने ही सीबीआई जांच के बिंदु तय किए थे, ताकि जांच की दिशा राजनीतिक सच्चाई तक न पहुंचे।चार्जशीट के मुताबिक, भाजपा ने तत्कालीनकांग्रेस सरकार पर जो आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह झूठे और भ्रामक थे। भाजपा की मंशा थी कि इस घटना को धार्मिक और जातीय रूप देकर चुनावी सहानुभूति बटोरी जाए।सीबीआई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना स्थल पर पहुंचकर भड़काऊ भाषण दिए थे और घटना को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया। उनके पहुंचने के बाद ही इलाके में आगजनी हुई थी।भाजपा ने मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को टिकट देकर सहानुभूति की लहर भुनाने की राजनीतिक चाल चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी चुनावी सभाओं में इस घटना को धार्मिक विवाद से जोड़कर प्रस्तुत किया था।वहीं, सीबीआई की रिपोर्ट ने यह भी साबित कर दिया कि उस समय कांग्रेस सरकार की कार्रवाई पूरी तरह सही थी। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वे जांच में दोषी पाए गए। भाजपा द्वारा लगाए गए तुष्टिकरण के आरोप मनगढ़ंत और भ्रामक थे।चार्जशीट में यह भी स्पष्ट हुआ कि ईश्वर साहू द्वारा जिस अंजोर यदु पर आरोप लगाया गया था, उसका सीबीआई की रिपोर्ट में कोई उल्लेख नहीं है, जिससे यह साफ होता है कि भाजपा ने झूठे आरोपों के माध्यम से समाज में ध्रुवीकरण करने की साजिश रची।इसी मामले को लेकर फिंगेश्वर के विश्रामगृह में कांग्रेस की प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पूर्व ससदीय सचिव एवं पूर्व महासमुंद विधायक डॉ. विनोद चंद्राकर मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार भी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक चंद्राकर ने कहा कि —
“भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर जो आरोप लगाए थे, वे मिथ्या और भ्रामक थे। उस समय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जो भड़काऊ भाषण दिया था, उसी से माहौल बिगड़ा था। अब जब सीबीआई की चार्जशीट ने सच्चाई उजागर कर दी है, तो उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जनता से माफी मांगनी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट ने भाजपा का “काला चेहरा” उजागर कर दिया है।उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी अपने गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ बयानों के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगें।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




