ब्रेकिंग न्यूज़ — अभनपुर में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्त — मुरम माफियाओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग तेज

SHARE:

गरियाबंद एक्सप्रेस न्यूज़ | अभनपुर-:अभनपुर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध मुरम उत्खनन पर पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है। नवा रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मुरम से भरे चार हाईवा वाहन और एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया है।मौके पर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम के साथ पुलिस बल की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, बीते दो से तीन महीनों से लगातार अवैध मुरम उत्खनन का कार्य क्षेत्र में चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

जप्त वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, साथ ही खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह अब तक की अभनपुर में सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई है, जिसने अवैध मुरम कारोबार में लिप्त माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है।स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुरम खदान मालिकों एवं पूरे नेटवर्क पर भी कड़ी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मुरम माफियाओं के खिलाफ यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में फिर से अवैध उत्खनन शुरू हो सकता है।एएसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment