वन अधिकार नियमों में संशोधन के खिलाफ आदिवासी समुदाय सड़कों पर, कलेक्ट्रेट घेरा

SHARE:

 थनेश्वर बंजारे 

 

गरियाबंद – वन अधिकार अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में गरियाबंद जिले के हजारों आदिवासी ग्रामीणों ने आज बरसते पानी के बीच रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शन के माध्यम से ग्राम सभा के अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों पर नाराजगी जताई गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

इस विरोध रैली का नेतृत्व आदिवासी विकास परिषद, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम एवं लोकेश्वरी नेताम ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पहले वन अधिकार पट्टों के लिए जिम्मेदार विभाग आदिवासी विकास विभाग था, लेकिन अब इसे बदलकर वन विभाग को नोडल एजेंसी बनाए जाने की तैयारी हो रही है, जो आदिवासी हितों के विरुद्ध है।

 

रैली के बाद प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि

 

वन अधिकार अधिनियम के नियमों में प्रस्तावित संशोधनों को तुरंत रद्द किया जाए,

 

ग्राम सभा को पुनः उसके मूल अधिकारों से सशक्त किया जाए।प्रदर्शन के दौरान आदिवासी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो आने वाले समय में राज्यस्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment