गरियाबंद – फाइनेंस कंपनी के नाम पर महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर 32 महिलाओं से कुल 21 लाख 92 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला तब सामने आया जब पुष्पांजली मांझी, निवासी पीपलखुंटा ने दिनांक 2 जुलाई 2025 को थाना अमलीपदर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग महिला समूहों को लोन दिलाने का लालच देकर घर आए थे। भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी/एजेंट लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश ने लोन फार्म भरवाया और पुष्पांजली मांझी से बायोमेट्रिक लेकर लोन की राशि निकालकर झटकान्ती मांझी और प्रेमसिंग मांझी को सौंप दी।
इसी तरह अन्य 31 महिलाओं को भी विश्वास में लेकर उनके नाम पर लोन पास कराकर फर्जी तरीके से रकम हड़प ली गई।
शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके आधार पर धारा 318(4), 3(5), 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
—
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ प्रेमसिंग मांझी, उम्र 54 वर्ष, निवासी पीपलखुंटा, थाना अमलीपदर
2️⃣ झटकान्ती मांझी, उम्र 48 वर्ष, निवासी पीपलखुंटा, थाना अमलीपदर
3️⃣ लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश, उम्र 38 वर्ष, निवासी धुरवागुड़ी, थाना इंदागांव
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




