गरियाबंद में 230 पदों पर नौकरी का अवसर, 30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

SHARE:

10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा मौका, असिस्टेंट मैनेजर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के पदों पर होगी भर्ती

थानेश्वर बंजारे

गरियाबंद-: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा आगामी 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से निजी क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों में कुल 230 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले में ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग और स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा भर्ती की जाएगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड एवं फील्ड ऑफिसर के पद शामिल हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं की अंकसूची और प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष नंबर 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई