बारूला में नशे के खिलाफ जनजागरण की अलख, 150 से अधिक ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ

SHARE:

गरियाबंद-:अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत बारूला में नशामुक्ति को लेकर वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

पुलिस विभाग द्वारा लोगों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने की अपील की गई। वहीं नशामुक्ति केंद्र गरियाबंद की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अजीत शुक्ला, सरपंच राधिका दीवान, नशामुक्ति केंद्र के खेमचंद साहू एवं अशोक कुमार नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी से बारूला गांव में आयोजित यह अभियान ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई