प्रति एकड़ 2 की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ छल -टिकेश साहू

SHARE:

अब तक खाद वितरण शुरू नहीं होने पर रोष व्यक्त किया आंदोलन के लिए दी चेतावनी-रूपेश साहू

फिंगेश्वर/प्रति एकड़ 2 की जगह अब सिर्फ 1 बोरी यूरिया मिलेगा ऐसा कर भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने विभिन्न सहकारी समितियों का दौरा खरीफ फसल हेतु खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने उक्त बातें व्यक्त की। उन्होंने अब तक खाद्य वितरण शुरू नहीं होने की बात करते हुए रोष व्यक्त किया। साथ ही जल्द खाद्य वितरण शुरू नहीं कराने व पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने शुक्रवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति फिंगेश्वर, कौंदकेरा,एवं कोपरा पहुंचे। दौरे के दौरान सामने आए आंकड़े रखते हुए भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की पोल खोलते हुए उन्होंने बताया की पिछले वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 के बीच फिंगेश्वर सोसाइटी में डीएपी 350, यूरिया 380, सुपर फास्फेट 140, एवं पोटाश 109, बोरी कौंदकेरा सोसाइटी में डीएपी 143, बोरी यूरिया 247, बोरी सुपर फास्फेट 71,बोरी एवं पोटाश 18,बोरी तथा कोपरा सोसाइटी में डीएपी 540 बोरी यूरिया 733 बोरी सुपर फास्फेट 291 बोरी का वितरण हो चुका था जो उस समय भी अपर्याप्त था, इसके विपरीत इस वर्ष 9 मई 2026 तक की स्थिति बेहद चिंताजनक है इन समितियां में इस वर्ष अब तक किसानों को एक भी बोरी खाद का वितरण नहीं हुआ है। और ना ही समितियां में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि भाजपा सरकार किसानों की जरूरत के प्रति पूरी तरह और असंवेदनशील है। यह समस्या केवल गरियाबंद जिले तक सीमित नहीं है,बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार में किसानों के साथ लगातार छल किया जा रहा है। जहां पिछले वर्ष किसानों को प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया एवं 1 बोरी डीएपी दिया जा रहा था वही इस वर्ष उसे भी घटाकर केवल 1 बोरी यूरिया व 1 बोरी डीएपी दिए जाने की बात सामने आ रही है। जो सीधे-सीधे किसानों की उत्पादन क्षमता पर चोट है दौरे के दौरान श्री साहू ने उपस्थित किसानों से सीधी चर्चा भी की, जिसमें किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक खाद्य वितरण शुरू नहीं हुआ है जिससे बुवाई की तैयारी प्रभावित हो रही है किसानों ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ष खाद के लिए भटकना पड़ता है लेकिन इस बार तो स्थिति और भी बदतर है। किसानों ने यह भी कहा कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो फसल पर गंभीर असर पड़ेगा और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा वर्तमान स्टॉक की स्थिति भी बेहद निराशाजनक है फिंगेश्वर सोसाइटी में मात्र 103 टन यूरिया,23 टन डीएपी,सुपर फास्फेट 0 एवं पोटाश 1टन उपलब्ध है जबकि कौंदकेरा सोसाइटी में 151टन यूरिया, 31टन डीएपी, सुपर फास्फेट 0, उपलब्ध है। यह स्थिति खरीफ सीजन से पहले ही भारी संकट का संकेत दे रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा की बुवाई शुरू होने से पहले ही खाद कि यह किल्लत किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ रही है भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान हताश और निराश हैं और उन्हें खून के आंसू रोने पर मजबूर किया जा रहा है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर मांग करती है की सरकार तत्काल सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित करें वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए एवं किसानों को पूर्व की तरह पर्याप्त खाद उपलब्ध कराएं अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी टिकेश साहू, फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू,सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी,छगन रात्रे, मनोहर साहू चिमनलाल साहू, मिलाप साहू,मंथीर साहू कुंजलाल ब्रजवासी शिव साहू लेखराम साहू,होरीलाल वर्मा वासुदेव यादव विरेन्द्र साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई