गरियाबंद-:जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए रखने कलेक्टर बी.एस. उइके ने नागाबुड़ा, परसुली, छुरा और चरौदा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।कलेक्टर ने धान परिवहन करने वाले वाहनों के लाइव फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने, सही तौल, व्यवस्थित स्टेकिंग और निर्बाध उठाव सुनिश्चित करने को कहा। किसानों की सुविधा को देखते हुए खरीदी की मात्रा बढ़ाने हेतु हेमालों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।बारदाना प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने मिलों में बारदाना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, फटे व खराब बारदाना वापस करने और पंजीयन सही रखने को कहा। पतला, मोटा और पान-सरना धान के अलग-अलग स्टेक बनाकर उन पर बोरियों की संख्या स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।चरौदा केंद्र में उन्होंने किसान गैंदलाल यादव से चर्चा कर तौल की शुद्धता और कम पैदावार की स्थिति में रकबा समर्पण की अनिवार्य एंट्री पर बल दिया। परसुली केंद्र में गलत स्टेकिंग और स्थान की कमी को देखते हुए अतिरिक्त हेमालों की व्यवस्था करने को कहा।वनोपज जांच केंद्र में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए वाहनों का पंजीयन, सतत निगरानी और नियमित जांच के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बरसात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्रों में गुणवत्तायुक्त त्रिपाल और ऊंचाई पर सुरक्षित स्टेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




