दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया जज़्बा

SHARE:

उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास से चमका आयोजन

गरियाबंद-: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद, रंगोली, चित्रकला एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने शानदार उत्साह और दमदार प्रदर्शन से सबका मन जीत लिया।कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर बी.एस. उइके ने सीटी बजाकर मटका फोड़ प्रतियोगिता के शुभारंभ से की। उन्होंने बच्चों से कहा कि—
“जीत-हार महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का हिम्मत से सामना करना ही असली जीत है।”कलेक्टर ने सपत्नीक सभी गतिविधियों का अवलोकन कर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया और कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं होते, वे समाज का सशक्त हिस्सा हैं और उनमें प्राकृतिक प्रतिभाएं भरी होती हैं।समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि अनिल चंद्राकर, सुरेंद्र सोनटके एवं प्रशांत मणिकपुरी ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की।

अतिथियों ने कहा कि—
“दिव्यांग बच्चों को सिर्फ अवसर, उत्साह और संबल चाहिए, उनकी मेहनत उन्हें हर मंज़िल तक पहुंचा सकती है।”
कार्यक्रम की सफलता में डीएमसी शिवेश कुमार शुक्ला, एपीसी मनोज केला, विल्सन थॉमस, भूपेंद्र सोनी, योगेंद्र पटेल, बीआरसीसी छन्नूलाल सिन्हा सहित सभी बीआरपी एवं संकुल समन्वयकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्साह को नई दिशा देने वाला साबित हुआ और समाज को सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment