गरियाबंद /फिंगेश्वर -:फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा में बीती रात चोरों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। ग्राम पंचायत चरौदा के सरपंच गजानंद साहू की किराना दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने पहले दुकान में चोरी की और फिर सबूत मिटाने के इरादे से पूरी दुकान को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, चोर पास में बन रहे मकान की छत से नीचे उतरकर दुकान के अंदर घुसे थे। दुकान में घुसने के बाद उन्होंने सामान और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी करने के बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास रखे गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आने वाले थे। ग्रामीणों के अनुसार, यदि सिलेंडर आग की लपटों में फट जाता, तो गांव में बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गनीमत यह रही कि सिलेंडर सुरक्षित रहा।
दुकान मालिक एवं सरपंच गजानंद साहू क़े पुत्र दिग्विजय साहू ने बताया कि इस घटना में लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान में रखा अधिकांश माल जलकर राख हो चुका है।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दिग्विजय साहू दुकान खोलने पर अंदर का भीषण मंजर सामने आया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि शाम के समय गांव का माहौल असुरक्षित हो जाता है और चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। यह घटना 4 दिसम्बर की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




