कोदोभाटा में नाली जाम, सड़क पर फैला गंदा पानी

SHARE:

ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य संकट गहराने की आशंका

गरियाबंद-:ग्राम पंचायत कोदोभाटा के मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा व बदबूदार पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले इस गंदे पानी के कारण मोहल्लेवासी और राहगीर रोजाना दुर्गंध, फिसलन और संक्रमण के खतरे से जूझ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता के नाम पर पंचायत सिर्फ औपचारिकता निभा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद खराब है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है तथा सड़क पर दलदल जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे आवाजाही तक मुश्किल हो जाती है।स्थानीय निवासियों ने नवनिर्माण किए जाने वाले नाली और सामने स्थित पुलिया की समस्या को लेकर पंचायत को कई बार लिखित शिकायतें व आवेदन भी दिए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। खराब नाली व्यवस्था के कारण गंदा पानी सड़क पर लौट आता है और पूरे क्षेत्र में अस्वच्छ माहौल बन जाता है।ग्रामीणों ने शासन–प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा है कि यदि नाली और पुलिया की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो स्वास्थ्य संबंधी खतरा और अधिक बढ़ सकता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment