राजिम : शुक्रवार का दिन शासकीय राम बिशाल पांडे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम राजिम की बालिकाओं के लिए बहुत ही खुशी का दिन था। छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की नवनिहाल बालिकाओं को साइकिल वितरित किया जाना था। बालिकाओं ने वितरण के पहले साइकिल को रिबन आदि से बहुत ही सुंदर सजा दिया था। बालिकाओं के लिए निर्धारित साइकिल में बालिकाओं ने स्वयं नाम को बहुत ही सुंदर ढंग से लिखकर साइकिल में लगाया था। सरस्वती साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव तथा अध्यक्ष के रूप में पूर्णिमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजाता शर्मा अध्यक्ष एसएमडीसी सेजेस राजिम, विवेक शर्मा राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी, आकाश राजपूत पार्षद नगर पंचायत राजिम, सोमनाथ पटेल सांसद प्रतिनिधि एसएमडीसी सेजेस राजिम, खुशी साहू विधायक प्रतिनिधि एसएमडीसी सेजेस राजिम, संजीव साहू, चंदन बंजारे एवं विजेता देवानी सदस्य गण एसएमडीसी सेजेस राजिम एवं साथ में विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह के उपलक्ष में मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि गण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने समवेत स्वर में वंदे मातरम का गायन किया। वंदे मातरम गायन के समय मुख्य अतिथि महेश यादव ने तिरंगा झंडा थामा हुआ था। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने वंदे मातरम गीत की रचना के महत्व को बताते हुए बताया कि यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया था। स्वतंत्रता संग्राम के समय यह गीत लोगों में देशभक्ति की भावना जगाता था और अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन में क्रांतिकारियों में जोश भर देता था। नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के संबंध में उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ शासन की बहुत महत्वपूर्ण योजना है। शासन की मंशा है कि किसी भी प्रकार से कोई भी बालिका सिर्फ आने जाने के साधन के अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने “बेटा अगर हीरा है तो मोती है बेटियां, दो दो कुल की लाज होती है बेटियां” कविता सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्णिमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाओं को पहले शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इसलिए बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही शासन द्वारा ऐसी योजना लागू की गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजित सुजाता शर्मा अध्यक्ष एसएमडीसी सेजेस राजिम ने साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बधाई देते हुए आव्हान किया कि शासन द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं और शिक्षा शिक्षा के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्याख्याता प्रणीति चंद्राकर ने बालिकाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि यह मात्र एक साइकिल नहीं है बल्कि प्रगति का प्रतीक है। उद्बोधन की कड़ी के पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों के कर कमलों से विद्यालय की 36 बालिकाओं को निशुल्क सरस्वती सायकल वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण साहू, कैलाश साहू, जितेंद्र साहू, साक्षी जपे एवं साक्षी चंद्राकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




