कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नवापारा में “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

गोबरा नवापारा-:भारत माता के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नवापारा में “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन महाविद्यालय के सभागार में सभी विद्यार्थियों एवं सहायक प्राध्यापकों ने बड़े उत्साह और एकाग्रता के साथ सुना। प्रधानमंत्री के उत्साहवर्धक उद्बोधन के पश्चात राज्यभर में एक साथ “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिवार ने भी एक स्वर में सहभागिता निभाई। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और गौरव की भावना से गूंज उठा। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह झलकता दिखाई दिया। कार्यक्रम ने सभी में देश के प्रति समर्पण और एकता की भावना को और अधिक प्रबल किया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment