युवाओं की पहल से उमड़ा जनसागर, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
गरियाबंद-:समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए यशीष फाउंडेशन के तत्वाधान में मां भवानी दुर्गोत्सव समिति द्वारा ग्राम लोहरसी के हृदय स्थल महावीर चौक में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। इस पहल की शुरुआत लोहरसी के युवा खेम यादव द्वारा की गई, जिन्होंने क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों को “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।शिविर में अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मार्टवॉच देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान ग्रामवासियों में सेवा और सहयोग की भावना चरम पर रही।इस अवसर पर ग्राम सरपंच लोमस साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोहन साहू, उपसरपंच नीलेश टंडन, प्रेमानंद साहू, विक्रम साहू, खेमीन पटेल, कमला यादव, कांता ध्रुव, मंगेश्वरी ठाकुर सहित पंचायत के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने यशीष फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




