राजिम पुलिस की कार्रवाई — 5.580 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

गरियाबंद-:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजिम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 KE 7166) में भारी मात्रा में देशी मंदीरा मसाला शराब लेकर राजिम से देवारपारा की ओर जा रहे हैं।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जनक ध्रुव (30 वर्ष) और अरुण देवार (32 वर्ष), दोनों निवासी देवारपारा राजिम, बताया। तलाशी लेने पर सफेद बोरी में 31 पौवा (5.580 बल्क लीटर) देशी मंदीरा मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 3,100 रुपये आंकी गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है, उसे भी जब्त किया गया।कुल 33,100 रुपये की सामग्री जब्त कर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी:
जनक ध्रुव पिता रमेश ध्रुव (30 वर्ष)
अरुण देवार पिता शंकर (32 वर्ष)
— निवासी देवारपारा, राजिम, जिला गरियाबंद

जप्त सामग्री:
31 पौवा (5.580 बल्क लीटर) देशी मंदीरा मसाला शराब एवं काला रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (CG 04 KE 7166)।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment