गरियाबंद-: धान के सीजन के शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन बढ़ गया है। इसी क्रम में अमलीपदर क्षेत्र में तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने साहसिक कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन (CG 07 AY 0762) को रोक लिया।
जांच के दौरान वाहन से करीब 55 बोरी अवैध धान बरामद हुआ। पूछताछ में चालक कोई दस्तावेज या धान का स्रोत नहीं बता सका। वाहन को तुरंत देवभोग थाना के सुपुर्द कर दिया गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उड़ीसा से रोजाना सैकड़ों ट्रक और पिकअप वाहन अवैध धान लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। यह धान स्थानीय गोदामों और किसानों के घरों में डंप किया जा रहा है ताकि सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी के समय बेचा जा सके।सूत्रों का कहना है कि कुछ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की भी इस अवैध धान व्यापार में मिलीभगत की आशंका है। कई किसानों के पट्टे गिरवी रखकर और बैंक अधिकारियों की सहायता से यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है।सरकार भले ही सीमा पर निगरानी का दावा कर रही हो, लेकिन जमीन पर स्थिति कुछ और ही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सीमाओं पर स्थायी नाका और निगरानी टीम नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में यह अवैध धान कारोबार राज्य के लिए करोड़ों रुपये का नुकसान कर सकता है।
अभी के लिए अमलीपदर तहसीलदार की यह कार्रवाई इस सीजन की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अब प्रशासन और जनता की निगाहें इस अवैध धान व्यापार पर आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




